अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बने जानलेवा
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में धड़ल्ले से अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहे हैं। शायद ही कोई क्षेत्र ऐसा होगा जहां पर अवैध चार्जिंग स्टेशन न हों। पिछले एक माह में अवैध चार्जिंग स्टेशन में शॉर्ट-सर्किट व चार्जिंग के दौरान बैटरी फैटने से पांच लोगों की जान चुकी है।
मजाल है पुलिस, निगम व जिला प्रशासन पर रत्तीभर भी कोई फर्क पड़ा हो। हादसे के बाद भी विभाग सोए हुए हैं और हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सत्ता में बैठे उन जनप्रतिनिधियों से भी लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इन पर अवैध चार्जिंग स्टेशनों पर लगाम लगेगी भी या नहीं।
ब्रह्मपुरी, चौहान बांगर, जाफराबाद, सीलमपुर, करतार नगर, उस्मानपुर गांव, मौजपुर गांव, बाबरपुर, नूर ए इलाही, घोंंडा, भजनपुरा, खजूरी, हर्ष विहार, सबोली, कोंडली, त्रिलोकपुरी, विश्वास नगर, भीक्म सिंह कालोनी, ताहिरपुर, नंद नगरी, सुंदर नगरी, चांदबाग, मुस्तफाबाद, सोनिया विहार, सभापुर, कांति नगर, गांधी नगर, कृष्णा नगर, शाहदरा, राम नगर, सीमापुरी, कल्याणपुरी, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, खुरेजी समेत कई क्षेत्रों में अवैध चार्जिंग स्टेशन चल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन चलाने वाले लोग किसी बड़े मकान का भू-तल किराये पर लेते हैं। घरेलू बिजली कनेक्शन पर ही चार्जिंग स्टेशन शुरू कर देते हैं। चार्जिंग के लिए अलग-अलग प्वाइंट नहीं बनाएं जाते हैं, तार भी खुले पड़े रहते हैं। कई बार उन तारों में शॉर्ट-सर्किट होता है और यह आग की वजह बनता है। कोई विभाग यह झांकने नहीं जाता कि अवैध चार्जिंग स्टेशन कब से चल रहा है और किसकी शह पर चल रहा है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने