सैर पर निकले बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
नई दिल्ली/नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना में हुए हिट एंड रन मामले में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने आज बुधवार को घर से निकलते ही बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी, इस हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत होगई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश कर रही है.
हिट एंड रन का मामला ग्राम निलौनी जाने वाले तिराहे पर हुआ, जब निलौनी गांव के तेजपाल पुत्र मोहर सिंह अपनी पत्नी सुनहरी के साथ घर से किसी काम के लिए गए थे, सड़क के किनारे जा रहे दंपती जब तिराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी, परिजनों द्वारा तेजपाल व सुनहरी को जिम्स अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर द्वारा तेजपाल को मृत घोषित कर दिया गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना रबुपूरा पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों से तहरीर पुलिस ने प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक तलाश शुरू कर दी है, अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
सड़क हादसे में पति की मौत और पत्नी के घायल होने के संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए थाना रबूपुरा के थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है . साथ ही आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है . फरार वाहन और चालक दोनों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक होगी कार्यवाही; राष्ट्रपति की मंजूरी