दिल्ली में कल हाफ मैराथन, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
नई दिल्ली|दिल्ली में रविवार को होने वाली हाफ मैराथन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रविवार को जब इंडियन नेवी हाफ मैराथन होगी तो राष्ट्रीय राजधानी की कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक को रेगुलेट किया जाएगा और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।यह इवेंट फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और सशस्त्र बलों और आम लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 15000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। मैराथन को 1 फरवरी को सुबह 5 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई जाएगी।एडवाइजरी के मुताबिक, तय रास्तों पर सुबह 4:45 बजे से 9 बजे तक ट्रैफिक मूवमेंट रेगुलेट किया जाएगा। इमरजेंसी गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के जाने दिया जाएगा, जबकि भीड़ की डेंसिटी के हिसाब से क्रॉस ट्रैफिक को इजाजत दी जाएगी।21.01 किमी की हाफ मैराथन सुबह 5:30 बजे भीष्म पितामह मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 1 से शुरू होगी और लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट सी-हेक्सागन, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ रोड और सेंट्रल दिल्ली के दूसरे हिस्सों से गुजरते हुए वापस स्टेडियम में खत्म होगी।10 किमी की दौड़ सुबह 6:30 बजे शुरू होगी और 5 किमी की दौड़ सुबह 7:30 बजे से होगी। यह भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड और आस-पास की सड़कों के कुछ हिस्सों को कवर करेंगी।जख्मी बेटे का वीडियो देख बेहोश हुई मां, दिल्ली में 12 साल के लड़के की हत्याये दिल्ली में खत्म होगा जाम का झाम! बसों के लिए पुलिस ने तैयार किया नया रू पुलिस ने कहा कि फोर्थ एवेन्यू-भीष्म पितामह मार्ग जंक्शन, कोटला रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, मेहर चंद मार्केट रेड लाइट, अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड जंक्शन, राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग जंक्शन, लाला लाजपत राय मार्ग, नीला गुम्बद, मथुरा रोड-भैरों रोड जंक्शन, पंडारा रोड जंक्शन, जनपथ-मौलाना आजाद रोड सहित कई स्थानों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।नॉर्थ-साउथ और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए दूसरे रास्ते बताए गए हैं। रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, धौला कुआं, एम्स चौक, आईटीओ, कनॉट प्लेस और नारायणा से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान कर लें। पुलिस ने बताया कि जमीनी हालात के हिसाब से आगे और इंतजाम किए जाएंगे।

'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी