Groww IPO: जल्द SEBI को DRHP सौंपेगा, आईपीओ टाइमलाइन पर सबकी नजर
ऑनलाइन स्टॉक मार्केट ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म ग्रो को संचालित करने वाली कंपनी Billionbrains Garage Ventures जल्द ही आईपीओ के लिए आवेदन कर सकती है.एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले दो सप्ताह के भीतर बाजार नियामक सेबी को आईपीओ के लिए DRHP सौंप सकती है. इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रो की तरफ से आईपीओ के जरिये कंपनी के लिए 7-8 अरब डॉलर से ज्यादा का वैल्यूएशन हासिल करना चाहती है. कंपनी की तरफ से आईपीओ की चर्चा तब शुरू हुई है, जब सिंगापुर की एसेट मैनेजमेंट फर्म GIC से पिछले दिनों 7 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 15 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है. यह फंडिंग असल में 25-30 करोड़ के प्री-IPO राउंड का हिस्सा है.
कौनसा रास्ता चुनेगी कंपनी?
पिछले कुछ दिनों में कई कंपनियों की तरफ से कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग का रास्ता चुना जा रहा है. इससे कंपनियों को अपने वैल्युएशन के एसेसममेंट में मदद मिलती है. इसके अलावा आईपीओ लाने की बाध्यता भी नहीं रहती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रो भी कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग का रास्ता चुन सकती है. खासतौर पर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी ने अपने वैल्युएशन की उम्मीदों को धरातल पर रखने का ही फैसला किया है.
कब तक आएगा आईपीओ
आमतौर पर सेबी की तरफ से आईपीओ के लिए डीआरएचपी मिलने के 2-3 महीने के भीतर लैटर ऑफ ऑब्जर्वेशन जारी कर दिया जाता है. वहीं, अगर कंपनी के दस्तावेजों में कोई कमी मिलती है, तो यह समय और बढ़ सकता है. बहरहाल, यह तय नहीं है कि कंपनी आईपीओ कब लेकर आएगी. हालांकि, अगर कंपनी कॉन्फिडेंशियल रूट से आवेदन नहीं करती है, तो जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा कि आईपीओ कब ओपन होगा.
कैसी है ग्रो की वित्तीय स्थिति?
ग्रो ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3,145 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू रिपोर्ट किया है. इसके अलावा FY23 के दौरान 1,435 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रिपोर्ट किया था. इस तरह कंपनी का रेवेन्यू डबल हुआ है. इसके अलावा ऑपरेशनल प्रॉफिट भी FY 23 के 458 करोड़ से बढ़कर FY 24 में 535 करोड़ हो गया है. ग्रो ने अपना डोमिसाइल अमेरिका के डेलावेयर से बेंगलुरु शिफ्ट किया है. इसके लिए कंपनी को 1,340 करोड़ खर्च करना पड़ा, जिसकी वजह से FY24 में कंपनी को 805 करोड़ का नेट लॉस हुआ है.

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।