10 दिन से पानी में डूबी गाजीपुर मंडी की सड़कें, ठप हुआ कामकाज, लोगों का जीना मुहाल
नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर स्थित सब्जी मंडी और फूल मंडी की सड़कें इन दिनों किसी तालाब से कम नहीं लग रही है. पिछले 10 दिनों से यहां एक फुट तक पानी जमा है, जिससे मंडी आने-जाने वाले व्यापारियों, खरीदारों और राहगीरों की ज़िंदगी नारकीय बन चुकी है.
आलम यह है कि जिस सड़क से रोजाना करोड़ों का कारोबार होता था, वो अब एक गंदे तालाब में तब्दील हो चुकी है. सब्जी और फूल मंडी के आढ़तियों ने बताया कि सड़क पर भरा गंदा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे तेज़ बदबू फैल रही है. कीचड़ भरे इस पानी में गाड़ियां फंस रही हैं, पैदल चलना दुश्वार हो गया है.
कारोबार पर असर: सब्जी मंडी में कारोबार करने वाले संतोष शर्मा नें बताया कि “सुबह चार बजे मंडी पहुंचते हैं, लेकिन अब बाइक भी अंदर नहीं ले जा सकते. ग्राहकों ने आना कम कर दिया है. कारोबार पर इसका असर बड़ रहा है. वहीं, कारोबारी मनोज यादव का कहना है, “पिछले हफ्ते हमने अधिकारियों को सूचित किया था, लेकिन कोई आया तक नहीं. पानी की निकासी के लिए न कोई पंप लगाया गया और न कोई सफाई कर्मचारी आया. लगता है प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं.
जलमग्न हुईं सड़कें: गाजीपुर मंडी से आनंद विहार और यूपी गेट की तरफ जाने वाली सड़क भी पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है. इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. यहां से गुजरने वाली कई वाहन इंजन में पानी जाने की खराब हो चुकी है. वाहन चालकों ने बताया कि गाजीपुर मंडी से गुजरने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
बीमारी फैलने का खतरा: स्थानीय डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जमा हुआ गंदा पानी डेंगू, मलेरिया और त्वचा संक्रमण जैसी जलजनित बीमारियों को न्योता दे सकता है. नालियों के ऊपर पानी फैल जाने से सीवर का पानी भी सड़कों पर आ गया है, जिससे हालत और बिगड़ती जा रही है.
प्रशासन बना मूकदर्शक: प्रशासन इसको लेकर पूरी तरीके से मूकदर्शक बना हुआ है. जल निकासी के नाम पर कोई कोशिश मौके पर नजर नहीं आ रही है. पुलिस की तरफ से जरूर बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद करने की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही नाले के किनारे चेतावनी के बैनर लगा दिए गए हैं.

सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले
मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द
450 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी पर ED का शिकंजा, कई राज्यों में एक साथ छापेमारी
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार ने तीन मांगें मानीं
बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! यूपी में हर 8वां कृषि लोन डूबा, ₹1 लाख करोड़ का NPA सामने आया
भोजशाला मामले में नया मोड़, जुमे की नमाज पर नहीं बनी सहमति
BSP की रैली में 10 लाख की भीड़ का दावा, टिकट की दौड़ में दावेदारों की अग्निपरीक्षा
PM मोदी के ऐलान के 40 मिनट बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा 26 दिन का अनशन