गाजियाबाद में फायरिंग के बाद चार शातिर गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता
नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद में बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों की तरफ से फायरिंग करने की घटना सामने आई है. मामला गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के चित्रावन सोसाइटी के पास का है. मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि चित्रावन सोसाइटी के पास वारदात को अंजाम देने आए बदमाश एक ऑटो में बैठे हुए हैं और उनके पास दो मोटरसाइकिल खड़ी है. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची.
जब बदमाशों ने पुलिस टीम को नजदीक आते देखा तो पास खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चित्रावन सोसाइटी से रिछपालगढ़ी की पुलिया की तरफ भागने लगे. पुलिया पर मौजूद चेकिंग कर रही पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद रिछपालगढ़ी की पुलिया पर मौजूद पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश करण और अनीश के पैर में गोली लगी. वहीं दो अन्य नजाकत और गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश गैंग बनाकर दिल्ली-एनसीआर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. वे बॉल बेयरिंग और गुलेल की मदद से बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़ते थे और गाड़ियों के अंदर मौजूद सामान लेकर फरार हो जाते थे. मुठभेड़ के बाद करण, अनीश, नजाकत और गोविंद को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि करण पर कुल 13, अनीश पर 15, नजाकत पर 2 और गोविंद पर 4 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं. मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों ने हाल ही में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली