Delhi में विदेशी नागरिक के डॉलर चोरी, पिता गिरफ्तार
नई दिल्ली। सेंट्रल जिले के थाना जामा मस्जिद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, उज्बेकिस्तान के एक नागरिक से 7200 अमेरिकी डॉलर की चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड पिता और उसके दो नाबालिग बच्चों को पकड़ा है। यह घटना तब हुई जब पीड़ित परिवार दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में घूमने आया था। पीड़ित उज्बेकिस्तान का नागरिक है, जो अपनी नाबालिग बेटी के कैंसर के इलाज के लिए गुरुग्राम आया हुआ था। 15 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ जामा मस्जिद मार्केट में घूम रहा था, तभी उसके बैग से 7200 अमेरिकी डॉलर (100-100 डॉलर के 72 नोट) चोरी हो गए। घटना के तुरंत बाद, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस जांच के दौरान न्यू सीलमपुर निवासी एक 15 वर्षीय लड़का और उसकी 13 वर्षीय बहन को संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया गया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया।
पूछताछ में पता चला कि ये दोनों नाबालिग बच्चे अपने पिता के कहने पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, पिता ही इस पूरे गिरोह का सरगना था। वह बच्चों को आगे करके खुद को बचाने का प्रयास करता था और चोरी की गई रकम को अपने पास रखता था। मामले की गंभीरता को समझते हुए, पुलिस ने आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम का एक बड़ा हिस्सा बरामद किया है। गिरफ्तार पिता के पास से 2500 अमेरिकी डॉलर और शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। इसके अलावा, तलाशी के दौरान, आरोपी के घर से 4000 अमेरिकी डॉलर भी मिले। चोरी की रकम से खरीदा गया 48 हजार रुपये का एक मोबाइल फोन और 4700 रुपये भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिता का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी लूट के एक मामले में संलिप्त पाया गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह एक आदतन अपराधी है।

कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप
दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति की मौत से हड़कंप
गाजियाबाद की फैक्टरी में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'