फवाद खान का कमबैक सॉन्ग रिलीज, वाणी कपूर के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री
पाकिस्तान के मशहूर एक्टर फवाद खान 9 साल के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं. डायरेक्टर आरती एस. बगड़ी ने ‘अबीर गुलाल’ के नाम से एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाई है, जिसमें फवाद नजर आने वाले हैं और उनके अपोजिट वाणी कपूर हैं. लंबे समय से फिल्म की चर्चा हो रही है. अब मेकर्स ने इस पिक्चर का एक गाना रिलीज कर दिया है.
सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना जारी किया. गाने का टाइटल है ‘खुदाया इश्क’, जिसे अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने मिलकर गाया है. अमित त्रिवेदी ने गाने को कंपोज किया है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं. ये एक रोमांटिक सॉन्ग वीडियो है, जिसमें फवाद के साथ वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं.
कब रिलीज हो रही है फवाद खान की फिल्म?
इस गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह हैं कि- ‘लाख सितारों की एक थी दुआ, दिल पे तभी तो जोर न चला…’ इस गाने के जरिए मेकर्स ने फवाद और वाणी की केमिस्ट्री की झलक दिखा दी है. अब दोनों सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि 9 साल के बाद बॉलीवुड में वापस आ रहे फवाद कैसा कमाल दिखाते हैं.
फवाद खान की पिछली बॉलीवुड फिल्म
फवाद खान ने इससे पहले साल 2016 में करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम किया था. इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए थे. फवाद के साथ पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास भी इस फिल्म में नजर आए थे. हालांकि, उसके बाद फवाद को किसी भी हिंदी फिल्म में नहीं देखा गया, क्योंकि साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी स्टार्स के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया था.
फवाद ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के अलावा और भी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. जैसे- ‘कपूर एंड सन्स’, ‘खूबसूरत.’ खूबसूरत उनकी पहली हिंदी फिल्म थी. इसी के जरिए उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर दिखी थीं.

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा