पारिवारिक कलह का खूनी अंत: बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
भाई-भाई का रिश्ता विश्वास और सहारे का होता है, लेकिन शराब ने इस रिश्ते को एक झटके में जानी दुश्मन बना दिया। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी (भाटापारा) में शराब के नशे में मामूली विवाद में एक बड़ा भाई अपने छोटे भाई का हत्यारा बन बैठा।
घटना रविवार रात की है, जब झंगल राम सूर्यवंशी (55) ने अपने ही भाई मंगली राम सूर्यवंशी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में आकर झंगल राम ने पास पड़ी ईंट उठाई और मंगली राम के सीने पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि मंगली राम की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में झंगल राम ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में था और गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गांव में माहौल गमगीन
गांव में इस घटना के बाद माहौल गमगीन है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों भाईयों के बीच पहले भी विवाद हुआ करते थे, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि शराब न सिर्फ होश छीनती है, बल्कि रिश्ते भी निगल जाती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
नरेंद्र मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले— राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर
गोपालगंज में प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बोली– रिहाई तक नहीं उतरूंगी
कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
CRPF में भ्रष्टाचार के आरोप: क्या डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों को मिल रहा संरक्षण?
ट्रंप की रूसी तेल छूट पर भारत का दो टूक जवाब- हमें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित
सौरभ शर्मा और उसके साथियों की जमानत का रास्ता साफ, जल्द मिल सकती है रिहाई
योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
बागेश्वर धाम पहुंचे यूपी के डिप्टी CM बृजेश पाठक, धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात