पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़
ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन-3 के ओमैक्स गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग के दौरान सूरजपुर कोतवाली पुलिस पर जानलेवा हमला कर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक अन्य को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओमीक्रोन-2 की ओर से एक बिना नंबर की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रुकवाने का इशारा किया, लेकिन कार सवार तुरंत बाहर निकलकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे और नजदीकी जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
मौके पर फायरिंग के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें तीसरे बदमाश को जंगल से गिरफ्तार किया गया। घायलों की पहचान महोबा के भारत सिंह (22), मेरठ के आदेश कुमार (22) व बुलंदशहर के कुनाल (21)के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से बिना नंबर थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी एक किया सोनेट कार, डेल्टा-2 से चोरी की गई टोटियां, घरेलू सामान, छह हजार रुपये नकद, तीन अवैध तमंचे, तीन कारतूस, तीन खोखा कारतूस बरामद किया है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पहले से ही कई कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आदेश कुमार पर मेरठ और गौतमबुद्धनगर में 11 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और गैंग गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। भारत सिंह पर बीटा-2 और सूरजपुर कोतवाली में आर्म्स एक्ट, चोरी और अवैध शराब से जुड़े छह मुकदमे दर्ज हैं।
कुनाल के खिलाफ बीटा-2 और सूरजपुर कोतवाली संगठित चोरी, गिरोहबंदी सहित में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय चोरी व टप्पेबाजी की वारदातों में शामिल रहा है। खास बात यह रही कि जिस कार से वे मौके पर पहुंचे। कुछ ही दिन पहले बिसरख कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसी तरह डेल्टा- 2 से एक मकान में सेंध लगाकर चोरी की गई टोटियां और नकद रुपये भी बरामद किए गए।

आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर विधानसभा में हंगामा, जांच की मांग तेज
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख