क्लीनिक में डॉक्टर की हत्या, बदमाशों ने नकदी लूटने के बाद मारी गोली
इंदौर के परदेशीपुरा में एक सनसनीखेज वारदात हुई है, यहां डॉ. सुनील साहू की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश डॉक्टर के पास मरीज बनकर पहुंचे थे। उपचार के बाद बदमाशों ने रुपये लूटे और सीने में गोली दाग दी। राजेंद्र नगर टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक घटना गली नंबर एक में रात करीब पौने 11 बजे हुई। 34 वर्षीय डॉ. सुनील साहू क्लीनिक पर बैठे हुए थे।
तीन बदमाशों ने साथ आए युवक का उपचार करवाया और उन्हें फीस दी। जैसे ही साहू ने खुले रुपये लौटाने के लिए जेब से रुपये की गड्डी निकाली एक बदमाश ने पिस्टल तान ली। उनसे रुपये मांगे और सीने में गोली दाग दी।
घटना के वक्त साहू का कर्मचारी दीपक चौहान भी मौजूद था। बदमाशों ने दीपक को भी धमकाया और उससे मोबाइल बंद करवाया। बदमाशों ने दीपक का मुंह दीवार की तरफ करवाया और भाग गए। दो साल पहले ही शादी हुई थी स्वजन के मुताबिक डॉ. साहू मूलत: कुमराज (गुना) के रहने वाले थे। उन्होंने ग्वालियर से बीएचएमएस किया था।
करीब दो वर्ष पहले ही उनकी वीआइपी परस्पर नगर में रहने वाली सोनाली से शादी हुई थी। उन्होंने तीन माह पहले ही कुंदन नगर में जीवनधारा क्लीनिक खोला था। डा. साहू राऊ स्थित मिनेश अस्पताल में नौकरी भी करते थे। घटना के पूर्व करीब नौ बजे डॉ. साहू ने दीपक को काल कर कहा था कि मेरे कुछ पेशेंट आने वाले हैं।
उस वक्त डॉ. साहू भैसलाय स्थित क्लीनिक पर थे। बदमाशों ने डाक्टर को सर्दी खांसी होना बताई और कहा कि वे पहले भी उपचार करवाने आए थे और उनके द्वारा दी गई दवाई से काफी राहत भी मिली है। बदमाशों ने पांच दिन का कोर्स लिखवाया और डॉक्टर को गोली मार दी। दीपक ने बताया कि राकेश के नाम से अपाइंटमेंट लिया गया था। एसीपी रूबीना मिजवानी के मुताबिक बदमाशों ने मुंह पर स्कार्फ बांध रखा था।

दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा