गंदगी और अंधेरे से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
मानेसर। नगर निगम मानेसर के गांव नवादा फतेहपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियों की सफाई नहीं होने से पूरे क्षेत्र में बदबू पसरी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी कई-कई दिन तक गांव में नहीं आते। अगर सफाईकर्मी सफाई करके चले जाते हैं तो नालों से निकली गंदगी को उठाकर नहीं ले जाते हैं, जिससे वह कुछ दिनों में वापस नालों में जमा हो जाती है।इसके साथ ही गांव में स्ट्रीच लाइटें भी महीनों से बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
---------------------
गंदगी के मंडरा रहा बीमारियों का खतरा
सफाई कर्मचारी समय से गांव में नहीं आते हैं। नाले साफ नहीं होने के कारण बीते दिन हुई बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा हो गया। - सुरेंद्र सिंह, ग्रामीण
नालों की गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। -राजेश कुमार, ग्रामीण
गांव में स्ट्रीट लाइटें भी तीन महीनों से बंद पड़ी हैं। रात के समय सड़कों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। - राम जस, ग्रामीण

61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं