बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा: 39 नाबालिगों सहित 92 पकड़े गए, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. बाहरी जिला पुलिस और फॉरनर्स सेल ने मिलकर 92 और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.मंगोलपुरी रेलवे लाइन के पास नौ जून को एक विशेष अभियान के दौरान 31 पुरुषों, 22 महिलाओं, 24 नाबालिग लड़कों और 15 नाबालिग लड़कियों सहित कुल 92 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि अवैध अप्रवासियों का एक समूह क्षेत्र छोड़ने की तैयारी कर रहा है.
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम रेलवे लाइन के पास पहुंची तो उसने देखा कि तीन से चार अलग-अलग समूह ट्रेन पकड़ने के लिए तैयार खड़े हैं, जिनके पास सामान भी है. पुलिस को देखकर बांग्लादेशी नागरिक तितर-बितर होने लगे, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया.
आजीविका की तलाश में भारत आये: उन्होंने बताया कि इनमें से कोई भी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज नहीं दिखा सका. जांच में पाया गया कि इनके पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी.उन्होंने बताया कि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समन्वय से निर्वासन की कार्रवाई शुरू की गई है.अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि अधिकतर लोग बेहतर आजीविका के अवसरों की तलाश में भारत में आये थे तथा निजी क्षेत्र में या मजदूर के रूप में काम कर रहे थे.
बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान: डीसीपी ने बताया कि इस साल अब तक हिरासत में लिए गए 242 बांग्लादेशी नागरिकों में से 86 को मुंडका पुलिस ने टिकरी बॉर्डर के आसपास के इलाकों से, पांच को रनहौला पुलिस ने नाला रोड से और 151 को विदेशी प्रकोष्ठ ने पीरागढ़ी कैंप, मंगोलपुरी, निहाल विहार और सुल्तानपुरी से पकड़ा है.इसके अतिरिक्त, मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में तीन नाबालिगों समेत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने