क्राइम की क्वीन काबू – दिल्ली पुलिस ने जिकरा को किया गिरफ्तार
दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार को 17 साल के लड़के कुनाल की हत्या हुई. इस मामले में पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार किया है. जिकरा के मौसी के बेटे साहिल और दिलशाद जिन्होंने कुनाल पर चाकुओं से हमला किया उनकी तलाश जारी है. इसी के बाद अब जिकरा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उस पर किस बात की वजह से कुनाल की हत्या करने का भूत सवार हुआ.
पुलिस इस समय लेडी डॉन से पूछताछ कर रही है. इसी बीच जिकरा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि ऐसी कौन सी वजह थी जिसके बाद ही जिकरा पर कुनाल की हत्या करने का भूत सवार हुआ. जिकरा ने हत्याकांड के पीछे की वजह बताई, उस ने कहा, नवंबर में इसके कजन साहिल पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें लाला और शंभु नाम के लड़के शामिल थे जो कुनाल के दोस्त थे.
क्यों सवार हुआ कुनाल की हत्या का भूत
जिकरा के मुताबिक, इस हमले में कुनाल भी मौजूद था पर उस समय वो नाबालिग था और उसका नाम एफआईआर में नहीं आया था. कुनाल की हत्या उसी हमले का रिवेंज है. साहिल पर जब हमला हुआ था उसमें वो बच गया था और हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था. जिकरा और साहिल को लगता है वो हमला कुनाल ने कराया था उसी का बदला लेने के लिए कुनाल की हत्या की गई. इसी के बाद अभी पुलिस साहिल और दिलशाद की तलाश कर रही है.
कब हुआ था कुनाल पर हमला
पुलिस ने बताया कि न्यू सीलमपुर में गुरुवार शाम साढ़े सात बजे कुनाल की उसके घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब कुनाल दूध लेने दुकान जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि कुनाल पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसको पास ही के जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस बात का दावा किया कि जिस वक्त कुनाल की हत्या की गई, उस समय वहां पर जिकरा नामक महिला मौजूद थी, जिसे इलाके में लेडी डॉन के रूप में जाना जाता है.
हत्या के बाद इलाके के लोग पलायन की बात कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे मर्डर केस में साहिल और जिकरा का नाम सामने आया है. ये दोनों ही भाई-बहन हैं, जो मिलकर गैंग चलाते हैं. पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद किए थे और उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में वो छूट गई थी.
घटना पर सीएम की नजर
इस पूरे मामले पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नजर बनाए हुए हैं. घटना के बाद उन्होंने कहा था कि मेरी पुलिस कमिश्नर से बात हुई है. मृतक कुनाल पर चाकू से हमला हुआ है. हत्या के पीछे जिन लोगों के नाम हैं उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी. परिवार के साथ पूरा न्याय होगा. कोई भी कमी नहीं होगी. एफआईआर दर्ज हो चुकी है.
कौन है लेडी डॉन जिकरा?
जिकरा खुद को लेडी डॉन के नाम से बुलाना पसंद करती है. यहां तक की जिकरा ने अपने हाथ पर भी लेडी डॉन का लिखा रखा है. हथियारों के साथ और रौब दिखाने के कई वीडियो भी उनके सोशल मीडिया पर हैं. पुलिस का मानना है कि इस पूरे मामले में पुलिस का मानना है कि 4-5 लोग शामिल थे. अधिकारी ने बताया कि लेडी डॉन जिकरा जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी के लिए बाउंसर के रूप में काम करती थी. जिकरा को सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ वीडियो शेयर करने के बाद शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. जिकरा जमानत पर बाहर आने के बाद कुनाल के घर के पास किराए के मकान में रह रही थी.

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह