दिल्ली ब्लास्ट जांच में चौंकाने वाला मोड़ , शू में छुपा विस्फोटक पाया गया
नई दिल्ली | दिल्ली धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी ने जूतों के जरिए बम को एक्टिवेट किया था।
आई-20 कार के अदंर मिले जूते
जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े फिदायीन हमलावर डॉक्टर उमर नबी ने 'शू बम' की तरह काम किया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को घटनास्थल से ऐसे फोरेंसिक और भौतिक साक्ष्य मिले हैं, जिससे साबित होता है कि उमर ने शू बम का इस्तेमाल किया है। दरअसल, जांच एजेंसी को धमाके वाली आई-20 कार के अदंर से जूते मिले हैं।
जूते में छुपी थी धातु जैसी चीज
दरअसल, जांच टीम को कार के दाहिने अगले टायर के पास ड्राइवर की सीट के नीचे से जूता मिला। जूते के अंदर एक धातु जैसा पदार्थ है। अब तक की जांच के आधार पर माना जा रहा है कि विस्फोट को सक्रिय करने के लिए इसी का इस्तेमाल किया गया था। टायर और जूते दोनों पर संवेदनशील विस्फोटक टीएटीपी के निशान मिल हैं, जिससे यह संभावना और बड़ गई है कि उमर ने विस्फोट करने के लिए अपने जूते में कोई मैकेनिज्म छिपा रखा था।
फरीदाबाद मॉड्यूल के तहत धमाका!
बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में 13 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैसे तो इस हमले को डॉक्टर उमर नबी ने अंजाम दिया था, लेकिन इस हमले के पीछे एक पूरा आतंकी गिरोह था, जिसे फरीदाबाद मॉडल नाम दिया गया। इस आतंकी मॉड्यूल में काम करने वाले एक दर्जन डॉक्टरों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप