अवैध निर्माण पर DDA की छापेमारी, सैनिक फार्म में बुलडोजर दौड़ा
दिल्ली के सैनिक फार्म में डीडीए की बुलडोजर कार्रवाई जारी है | यहां अवैध निर्माणों के खिलाफ डीडीए का बुलडोजर शुक्रवार (12 दिसंबर) की सुबह से चल रहा है. डीडीए ने W -22/9 नंबर वाली संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध निर्माण ध्वस्त किया |
जानकारी के मुताबिक जिस घर पर बुलडोजर चल रहा है, वह ए. एन. शेरवानी का बताया जा रहा है | खास बातचीत के दौरान ए एन शेरवानी की पत्नी जेहरा शेरवानी ने बताया की पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है. शुक्रवार (12 दिसंबर) को कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन कोर्ट कुछ निर्णय देता उससे पहले ये तोड़ रहे है|
घर मालिक की पत्नी ने दी यह जानकारी
ए एन शेरवानी की पत्नी जेहरा शेरवानी ने बताया कि हाई कोर्ट ने मौखिक कहा था की 18 तारीख तक कोई कार्रवाई न हो, लेकिन ये कह रहे है की कोर्ट ने कोई ऑर्डर हमे नहीं दिया है. इसलिए कार्रवाई की जा रही है |
जेहरा शेरवानी ने बताया की कि उनके पति ए एन शेरवानी ने 1993 में किसान से ये जमीन खरीदी थी और 1999 में उन्होंने ये घर बनाया था. तब से अब तक कोई दिक्कत नहीं हुई. डीडीए ने नोटिस दिया | हमने उसके जबाब में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया |
कोर्ट में विचाराधीन है मामला
उनका कहना है कि पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है | लेकिन डीडीए को कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं है. डीडीए ने शुक्रवार (12 दिसंबर) को ये कार्रवाई कर दी. पहले वन विभाग ने कहा पीछे की जमीन हमारी है. उसने ले ली फिर डीडीए ने कहा ये जमीन हमारी है और अब ये बुलडोजर क्या कहे. और कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई सिर्फ हमारे घर पर सुबह से कार्रवाई हो रही है |
मामले पर डीडीए ने क्या कहा?
डीडीए का कहना है कि क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान जारी रहेगा | जिस W-22/9 कोठी पर बुलडोजर कार्रवाई चल रही है. दरअसल ये जमीन डीडीए की है और कई नोटिस इन्हें दिए गए, लेकिन इन्होंने अवैध निर्माण नहीं हटाया जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है |

शिक्षा नीति पर विवाद: स्टालिन बोले—गैर-हिंदी राज्यों पर जबरन भाषा थोपी जा रही
केरल चुनावी माहौल गरमाया: मछुआरा समुदाय का आक्रोश 40 सीटों पर डाल सकता है असर
पश्चिम एशिया तनाव: ईरान की अमेरिका को पीछे हटने की चेतावनी, सैन्य कार्रवाई के संकेत
ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट प्रस्तावित
पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में बोतलबंद पानी की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका
मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: म्यांमार सीमा के पास चार उग्रवादी गिरफ्तार
MSME राहत पैकेज: युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2.5 लाख करोड़ तक कर्ज गारंटी की तैयारी
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला: गनमैन और ड्राइवर से मारपीट, मचा हड़कंप
93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल