नक्सलियों की कायराना हरकत: बीजपुर में दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या
बीजपुर। बीजपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. जहां उसूर क्षेत्र के नेल्लाकांकेर गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर हत्या की पुष्टि की है. जिनकी पहचान तिरुपति सोढ़ी और रवि कट्टम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है की नक्सलियों ने धारदार हथियार से दोनों पर वार किया है. पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर घटना की जानकारी दी है.
इसके पहले BJP नेता को उतारा था मौत के घाट
वहीं 13 अक्टूबर को नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता की हत्या कर दी थी. मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पूनेम सत्यम को मौत के घाट उतार दिया था. इस दौरान उन्होंने अपना पुराना रवैया दोहराते हुए शव के पास पर्चा फेंका था. जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये हैं. हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली थी.
फेंका था पर्चा
भाजपा नेता के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा फेंका था. जिसमें लिखा था-ब्राहमतीय हिन्दुत्वयासीवादी भाजपा, आरएसएस, मोदी, विष्णुदेव साय सरकार ने 2026 मार्च तक माओवादी पार्टी के खात्मे का लक्ष्य रखा है. इसी लक्ष्य को लेकर गांव- गांव में भाजपा संगठन को मजबूत और पुलिस मुखबिर तंत्र को एकत्रित कर सूचना आधार पर हमारी दलों के उपर हमला कर रही है.

बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
रतलाम नामली प्रत्येक युवा गांव गांव जाकर जैविक कृषि के बारे में करें प्रचार प्रसार ,,सोलंकी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं
लापरवाही बर्दाश्त नहीं: 23 शिक्षकों पर कार्रवाई, जवाब तलब