दिल्ली में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल
दिल्ली | दिल्ली में आज शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. दिल्ली के साथ ही आज से 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. ये स्थिति अगले 4 से 5 दिन देखने को मिलेगी. तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है. दिल्ली के लिए आज मौसम विभाग ने कोहरे का भी पूर्वानुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है |
सर्दी के सितम के साथ ही राजधानी में जहरीली हवा की भी मार झेलनी पड़ रही है. मंगलवार शाम वायु गुणवत्ता और खराब हो गई. एक्यूआई 372 रिकॉर्ड किया गया. शहर में 15 से ज्यादा स्थानों पर एक्यूआई ‘गंभीर‘ श्रेणी में पहुंच गया है. सीपीसीबी का कहना है कि मंगलवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 372 रहा. जबकि सोमवार को ये 304 और रविवार को 279 था |
राजधानी के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में एक्यूआई के ‘बेहद खराब‘ श्रेणी में रहने की आशंका है. इतना ही नहीं रात में धुंध रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम दिशा से हल्की गति से हवा चलने की संभावना है. इसकी रफ्तार दोपहर में बढ़कर 5 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. शाम और रात के समय हवा की स्पीड बढ़कर 10 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है |
प्रदूषण पर काबू पाने के लिए उपायों को मंजूरी
दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को शहर में कई उपायों को मंजूरी दी. महापौर राजा इकबाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ते वायु और धूल प्रदूषण के खिलाफ ठोस, समयबद्ध और परिणाम-उन्मुख कार्रवाई की जाए. महापौर ने सदन की करीब 4 घंटे तक हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने व्यावहारिक सुझाव साझा किए हैं |
राजस्थान में कई जगह तापमान में भारी गिरावट
उधर, राजस्थान में कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है. बीती रात न्यूनतम तापमान लूणकरणसर (बीकानेर) में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा फतेहपुर (सीकर) में 6.6, गंगानगर में 6.9 डिग्री, अलवर में 8 डिग्री, चूरू में 9 डिग्री और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. 4 दिसंबर के बाद जयपुर और बीकानेर रीजन में शीतलहर का भी अनुमान है |

आज होगी विधायक दल की बैठक, मोहन यादव करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण
विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया तृणमूल कांग्रेस ने
विदेशी डेलिगेट्स को विपक्ष के नेता से मिलने नहीं देती मोदी सरकार – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
छात्राओं को व्हाट्सऐप पर भेजे अश्लील मैसेज, सामने आई चैट… तीन प्रोफेसर सस्पेंड
मध्य प्रदेश विधानसभा से चंदन के पेड़ चोरी करने की कोशिश, हाई सिक्योरिटी में किसने की सेंधमारी?
कौन बनेगा भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? जल्द हो सकती है घोषणा, ये तीन नाम आगे
दिल्ली में मॉल-मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम शराब दुकानें खोलने की तैयारी..
इन 3 राशन दुकानों पर ताला...e-KYC और राशन वितरण में लापरवाही पड़ी भारी...जानें अब कहां मिलेगा अनाज?