CM रेखा गुप्ता ने ‘कांतारा’ के कलाकारों और टीम को किया सम्मानित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात की. यह मुलाकात राजधानी के मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हुई. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए फिल्म की खुलकर सराहना की और कहा कि ‘कांतारा’ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की आत्मा को खूबसूरती से दर्शाती है.
मुख्यमंत्री ने की फिल्म की तारीफ
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात की. यह फिल्म भारत की आध्यात्मिक गहराई और सांस्कृतिक विरासत को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है. ऐसे कार्य हमारे देश की परंपराओं की भावना को वैश्विक मंच तक पहुंचाते हैं. मैं टीम को इस शानदार सिनेमाई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हूं.
फिल्म निर्देशक ने की मुख्यमंत्री की ताकीफ
मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर ऋषभ शेट्टी ने भी आभार जताया. उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से मिलना हमारे लिए सम्मान की बात थी. आपने जिस तरह ‘कांतारा चैप्टर 1’ में दिखाई गई भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की सराहना की, वह हमारे लिए प्रेरणादायक है.
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ हाल ही में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह फिल्म 2022 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे दर्शकों ने पूरे देश में खूब पसंद किया था.पहले भाग ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, बल्कि भारत की लोककथाओं, जंगलों और परंपराओं को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी थी.
फिल्म में कर्नाटक के तटीय इलाकों की देव-परंपराओं, ‘भूत कोला’ और प्रकृति के प्रति आस्था को गहराई से दिखाया गया है. यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और लोकआस्था की जीवंत झलक बन गई है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इस मुलाकात को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब सराहा. कई लोगों ने कहा कि यह मुलाकात भारत की कला, संस्कृति और सिनेमा के सम्मान का प्रतीक है, जो देश की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रही है.

तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद