मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगौन जिले के भट्टयाण आश्रम पहुंचकर सियाराम बाबा के चरणों में माथा टेका और बाबा की पार्थिव देह के डोले पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर बाबा का समाधि स्थल और भट्टयाण में नर्मदा नदी का घाट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भट्टयाण को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित करेंगे। निमाड़ के निर्गुणी संत सियाराम बाबा का 11 दिसंबर को सुबह माँ नर्मदा तट के ग्राम भट्टयाण स्थित आश्रम से देवलोकगमन हुआ।
माँ नर्मदा के साधक संत सियाराम बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की सभी व्यवस्था की थी। बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयाण आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी। वयोवृद्ध संत सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है। बाबा के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में बाबा के अंतिम दर्शन के लिए भट्टयाण आश्रम पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज