कैबिनेट मंत्री संजय निषाद धरने पर, मस्जिद हटाने की मांग
प्रयागराज|निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद श्रृंगवेरपुरधाम में जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हैं। संजय निषाद मांग है कि श्रृंगवेरपुर धाम में मंदिर के पास बने मस्जिद को तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने यहां पर अवैध रूप से कब्जे का भी आरोप लगाया है। धरने की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स और स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। संजय निषाद इसके पहले भी मस्जिद हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
मंत्री के धरने के चलते हाईवे पर लगा भीषण जाम
योगी सरकार में कैबनेट मंत्री संजय निषाद समर्थकों के साथ प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बैठ गए हैं। इसके चलते आवागन बाधित हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मंत्री मस्जिद को हटाने के साथ ही यहां पर हो रहे अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन को भी रोकने की मांग कर रहे हैं। कहा कि निषादराज के किले का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जाम के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली बच्चों के वाहन तक फंसे हुए हैं। अधिकारी मंत्री को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह बिना किसी ठोस कार्रवाई के हाईवे खाली करने के लिए तैयार नहीं है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक होगी कार्यवाही; राष्ट्रपति की मंजूरी