दिल्ली में अवैध आशियानों पर गरजा बुलडोजर
दक्षिणी दिल्ली। Bulldozer Action राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) को एक बार फिर से बुलडोजर गरजा है। भूमिहीन कैंप में अवैध रूप से बनी बस्ती में डीडीए ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया गया कि मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आज यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीडीए के चार बुलडोजर और दो पोक्लीन मशीने अवैध बस्ती को ध्वस्त करने में जुटी है।
डीसीपी दक्षिणी पूर्वी डॉ. हेमंत तिवारी खुद यहां सुरक्षा के लिहाज से कमान संभाले हुए हैं।
उधर, भूमिहीन काम में तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान पहुंची नेता प्रतिपक्ष अतिशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन दिन पहले कहा था कि दिल्ली में एक भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा और आज यहां भूमिहीन कैंप में सुबह से बुलडोजर चल रहा है।
आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं कोर्ट का ऑर्डर है, ये ऑर्डर लेकर कौन आया है, यह ऑर्डर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और डीडीए लेकर आई है। आज 11 बजे कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी डीडीए ने सुनवाई से पहले ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। साफ है कि भाजपा सरकार यहां से गरीबों का घर उजाड़ना चाहती है। जहां-जहां भी गरीबों के साथ अत्याचार होता है, आम आदमी पार्टी वहां उनके साथ खड़ी है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने