दिल दहला देने वाला हादसा – मौत बनकर टूटी दीवारें, मुस्तफाबाद में मातम
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज तड़के एक इमारत ढह गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं. इमारत कैसे गिरी, इस बारे में भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि घटना सुबह 3 बजे हुई. 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई.
संदीप लांबा ने कहा कि यह चार मंजिला इमारत थी. फिलहाल बचाव अभियान जारी है. 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है. डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह एक मकान ढहने की सूचना मिली. हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं.
दिल्ली में ढही चार मंजिला इमारत
दरअसल दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली के शक्ति विहार में मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. यह 4 मंजिला इमारत थी, जिसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. वहीं इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं. डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है.
दिल्ली में अचानक बदला मौसम
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. बचाव अभियान चल रहा है. दिल्ली में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला था. शुक्रवार रात को भारी बारिश और आंधी-तूफान ने शहर के कई हिस्सों को प्रभावित किया. इसी से जुड़ी एक घटना में पिछले हफ्ते धूल भरी आंधी के दौरान मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे.
इमारत की दीवार गिरी
पुलिस के मुताबिक, दीवार एक निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत की थी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विनीत कुमार ने कहा कि शाम करीब सात बजे हमें पीसीआर कॉल मिली. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि धूल भरी आंधी के दौरान छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई थी. एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह