ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा
वाशिंगटन। अमेरिका दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक की। बैठक के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बीच एक रिपोर्टर ने जैसे ही कनाडा पर कीर स्टार्मर से प्रश्न किया तो ट्रंप भड़क गए और उन्होंने बीच में ही रोक दिया।
रिपोर्ट को कीर ने दिया ये जवाब
दरअसल, रिपोर्टर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या उन्होंने कनाडा पर कब्जे के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों पर उनसे चर्चा की।
इस पर स्टार्मर ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि आप हमारे बीच एक ऐसा विभाजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं जो मौजूद ही नहीं है। हम सबसे करीबी देश हैं और आज हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई, लेकिन हमने कनाडा को नहीं छुआ।
ट्रंप ने रोका और बोले- बस बहुत हुआ...
जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कनाडा को लेकर रिपोर्टर के सवाल का जवाब दे रहे थे तभी ट्रंप ने उन्हें बीच में रोक दिया और रिपोर्टर से कहा, "बस बहुत हो गया" अब और नहीं।
यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा
दोनों राष्ट्रों के नेताओं ने मुख्य रूप से यूक्रेन के लिए समर्थन और व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। ट्रंप ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मेजबानी की और दोनों ने यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के रुख पर चर्चा की।
यह दोहराते हुए कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो युद्ध कभी नहीं होता, ट्रंप ने कहा,
मृत्यु के इस चक्र को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए, मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ लगातार ऐतिहासिक बातचीत की, मैं कह सकता हूं कि वे बहुत सफल रहीं और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ हम युद्ध को समाप्त करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
ट्रंप से मिले थे पुतिन
रूस के प्रति अमेरिका के रुख में ट्रंप के कार्यकाल में तब बदलाव आया जब दोनों देश यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चा करने के लिए मिले। ट्रंप ने युद्ध शुरू करने के लिए जेलेंस्की को दोषी ठहराया और कहा कि वे रूस के साथ समझौता कर सकते थे।
यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि या तो यह बहुत जल्द होगा या फिर बिल्कुल नहीं होगा। दूसरी ओर, कीर स्टार्मर ने यूक्रेन में शांति समझौते की वकालत की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित