दिल्ली में खुलकर लें सांस! प्रदूषण हुआ कंट्रोल, हवा हुई ताजा
प्रदूषण की सबसे ज्यादा मार झेलने वाली देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों हवा का स्तर काफी सुधर गया है. मंगलवार (15 जुलाई) को पिछले दो सालों में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज किया गया. कारण है लगातार कुछ दिनों से हो रही बारिश और अनुकूल हवा की दिशा के चलते शहर की वायु गुणवत्ता 'अच्छे' स्तर तक पहुंच गई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 15 जुलाई को दोपहर 4 बजे 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 51 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. इससे पहले दिन में AQI 48 से 50 के बीच रहा, जो लगातार 'अच्छे' स्तर पर बना रहा. यह 10 सितंबर 2023 के बाद की सबसे स्वच्छ हवा थी, जब AQI 45 दर्ज किया गया था.
आखिरी बार कब बही थी साफ हवा?
गौरतलब है कि दिल्ली में मानसून के महीनों जुलाई से सितंबर के दौरान वायु गुणवत्ता में आमतौर पर सुधार देखने को मिलता है. पिछले साल सितंबर के मध्य में AQI 52 था, और पूरे साल में केवल एक दिन 'अच्छे वायु' दिन के रूप में दर्ज हुआ. 2020 में, जब देश में कोविड-19 लॉकडाउन था, तब ऐसे पांच दिन दर्ज किए गए थे.
हालांकि, तकनीकी रूप से किसी दिन को 'अच्छा वायु दिन' तभी माना जाता है जब दोपहर 4 बजे तक AQI 0-50 के दायरे में हो. भले ही मंगलवार का AQI थोड़ा ऊपर रहा, लेकिन यह राजधानी की आमतौर पर प्रदूषित हवा में एक तरह का सुधार माना जा रहा है.

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI