नजफगढ़ में संदिग्ध मौत से सनसनी, नाबालिग युवक-युवती के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा के नगली गांव में एक घर के कमरे से 16 साल के लड़के और लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. जिसके बाद पुलिस आगे जांच की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि किशोर और किशोरी एक-दूसरे से प्रेम करते थे और पहले भी इनके रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो चुका था, जो कोर्ट तक पहुंचा था.बाद में समझौता हुआ लेकिन रिश्ता चलता रहा.
रविवार देर शाम लड़की के घर में दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ मिलने के बाद लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि समझौते के वक्त लड़की के चाचा ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी.
अब उनका आरोप है कि लड़की पक्ष ने साजिश के तहत लड़के को घर बुलाया और फिर दोनों की हत्या कर दी.घटना के बाद से लड़की पक्ष के लोग मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं और किसी भी बयान से इनकार कर रहे हैं. जिस कमरे से शव मिले वो लड़की का कमरा बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है.नजफगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसे करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और दोनों परिवारों से पूछताछ जारी है.

एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म