लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा IPL से बाहर
श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। फरवरी में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हसरंगा अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स अगले 24-48 घंटों के भीतर श्रीलंकाई स्पिनर की जगह लेने वाले वैकल्पिक खिलाड़ी की घोषणा कर सकते हैं।
टॉम मूडी ने दी जानकारी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के वैश्विक निदेशक टॉम मूडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल प्रसारक को बताया, 'वानिंदु हसरंगा टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और हम अगले 24 से 48 घंटों में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लेने की तैयारी कर रहे हैं।' हसरंगा लगभग दो महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। खबरों के अनुसार वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं और उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन नहीं किया है।
लिंडे ले सकते हैं हसरंगा की जगह
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है। जॉर्ज लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज की चार पारियों में केवल एक ही विकेट हासिल किया था। वह टी20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। बीते 12 महीनों में वह एसएस20, 'द हंड्रेड', 'मेजर लीग क्रिकेट' और पीएसएल जैसी विभिन्न फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा रहे हैं।
एलएसजी ने पिछली नीलामी में हसरंगा को दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए। हसरंगा फरवरी-मार्च में हुए टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पहले ही मैच में अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हसरंगा ने आईपीएल करियर में कुल 37 मैच खेले हैं, जिसमें 24.32 की औसत के साथ 46 विकेट लिए। इस दौरान एक बार 'फाइव विकेट हॉल' हासिल किया है। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जबकि 2021 से 2023 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा