भोपाल उत्सव मेला पूरे शबाब पर
भोपाल। जैसे-जैसे सर्दी अपने पूरे शबाब पर है वैसे ही भोपाल वासियों के लिये उत्साह और उमंग के साथ मेले का रोमांच चरम सीमा पर है। प्रतिवर्षानुसार भी इस वर्ष भोपाल मेला उत्सव समिति अपने विभिन्न रंगों के साथ भोपाल वासियों के लिये उत्साह, उमंग का रोमांच लेकर आयी है। टी.टी. नगर दशहरा मैदान स्थित मेला परिसर में हर उम्र के शहर वासियों के लिये मेले में मनोरंजन का खजाना है। भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल एवं महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया रविवार को 10 बजे से शाम 4 बजे तक भोपाल उत्सव मेला समिति एवं त्रिशला फाउंडेशन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेरेब्रल पालिसी (जन्मजात विकलांगता) एवं बाल अस्थि रोग के लिये डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन, एम.एस. (आर्थां) पीजीआई चण्डीगढ़ अपनी विशेष सेवाऐं देंगे। शिविर संयोजक सुनील जैनाविन के अनुसार बैठने, खड़े होने, चलने में असमर्थ हैं। हाथ या पैर अकड़ गये या ढीले हो गये, घुटने झुके हुये हैं इन सभी के लिए अत्याधुनिक तकनीकी के द्वारा चलने-फिरने के काबिल बनाने के लिये उचित इलाज और मार्गदर्शन दिया जायेगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके