भाईजान की हीरोइन शीबा का बयान: “सलमान हमेशा मेरे लिए ढाल बनकर खड़े रहे”
मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम सिर्फ उनके स्टारडम के लिए ही नहीं लिया जाता, बल्कि उनके दिलदार और मददगार नेचर के लिए भी लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा हाल ही में सामने आया जब उनकी फिल्म 'सुर्यवंशी' की को-स्टार शीबा आकाशदीप ने भाईजान के साथ फिल्म शूटिंग का अनुभव साझा किया।
शीबा आकाशदीप ने किया खुलासा
शीबा ने 'फिल्मी ग्यान' से बात करते हुए उन दिनों को याद करते हुए कहा कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्सर ऐसी परिस्थितियां बन जाती थीं जब एक्ट्रेस असहज हो सकती थी। लेकिन सलमान ने कभी भी अपनी सह-कलाकारों को असुविधा महसूस नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि अगर कभी ड्रेस हवा से उड़ती तो सलमान उसे संभालने की कोशिश करते ताकि सामने वाली लड़की को शर्मिंदगी न झेलनी पड़े। उनके मुताबिक सलमान हमेशा इस बात का ध्यान रखते थे कि कोई उनकी वजह से आहत न हो।
शीबा ने की सलमान की तारीफ
शीबा ने मुस्कुराते हुए कहा कि सलमान का बर्ताव हमेशा से बेहद क्लासी और प्रोटेक्टिव रहा है। उनका यह स्वभाल सिर्फ कैमरे तक सीमित नहीं था बल्कि रियल लाइफ में भी साफ झलकता था। वह कभी भी अपनी को-स्टार्स का फायदा उठाने वाले इंसान नहीं थे। इसीलिए आज भी लोग उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान के रूप में याद करते हैं, जो दिल से जुड़ा हुआ है।
सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आने वाले समय में भी सलमान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' ने रिलीज से पहले ही चर्चा बटोर ली है। पहली झलक सामने आने के बाद से दर्शकों में इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा खबरें यह भी हैं कि निर्देशक कबीर खान के साथ उनकी मुलाकात एक बार फिर हो सकती है। अगर 'बजरंगी भाईजान 2' हकीकत बनती है तो यह सलमान और कबीर की जोड़ी के लिए एक और बड़ा पड़ाव साबित हो सकता है।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई