छत्तीसगढ़ में बैंक छुट्टियां: अप्रैल में कब-कब नहीं होंगे काम
रायपुर | छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 में कई सार्वजनिक और बैंक छुट्टियां पड़ रही हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कामों पर पड़ेगा. इस महीने गुड फ्राइडे, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे प्रमुख राष्ट्रीय अवकाशों के साथ-साथ साप्ताहिक रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले से योजना बनाना बेहद जरूरी हो जाता है |
छत्तीसगढ़ में अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 में करीब 12 से 14 दिन बैंक बंद रह सकते हैं. इसमें राष्ट्रीय अवकाश, साप्ताहिक छुट्टियां और बैंक क्लोजिंग डे शामिल हैं. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी |
1 अप्रैल – 1 अप्रैल को वित्तीय वर्ष की शुरुआत के चलते बैंक वार्षिक क्लोजिंग में व्यस्त रहेंगे. इस दिन आम लेन-देन सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं |
3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
5 अप्रैल(ईस्टर संडे) – 5 अप्रैल (रविवार) को ईस्टर संडे है, जो साप्ताहिक अवकाश के साथ ही आता है, इसलिए अलग से अतिरिक्त छुट्टी नहीं मानी जाएगी |
14 अप्रैल(अंबेडकर जयंती) – 14 अप्रैल (मंगलवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे |
19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) -19 अप्रैल को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी, लेकिन यह रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश में ही शामिल रहेगा |
साप्ताहिक छुट्टियां – छत्तीसगढ़ में हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं. 5, 12, 19, 26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे.दूसरा और चौथा शनिवार | 11 अप्रैल – दूसरा शनिवार, 25 अप्रैल – चौथा शनिवार |
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
लगातार छुट्टियों को देखते हुए बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, कैश ट्रांजेक्शन, पासबुक अपडेट पहले ही निपटा लें. ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानीय पर्व या क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण अवकाश सूची में आंशिक बदलाव संभव है.

अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं रुकेंगे
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा