AUS vs IND: शेन वॉर्न को मेलबर्न टेस्ट में दी गई श्रद्धांजलि
AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया के चौथे टेस्ट के पहले दिन के खेल के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट प्रेमियों ने शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने अपनी फ्लॉपी हैट उतारकर वॉर्न को याद किया। मार्च 2022 में क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया था। फ्लॉपी हैट उतारने की यह परंपरा 2022 के बॉक्सिंग डे टेस्ट से शुरू हुई थी।
350 नंबर के फ्लॉपी हैट के साथ सम्मान
3:50 बजे खेल एक मिनट के लिए रोका गया और दर्शकों ने वॉर्न को अपनी फ्लॉपी हैट उतारकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी स्क्रीन पर वॉर्न की एक वीडियो क्लिप भी चलाई गई, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। 3:50 पर यह इसलिए किया गया क्योंकि वॉर्न का कैप नंबर 350 था। फ्लॉपी हैट वॉर्न की पहचान थी। वे अक्सर मैदान पर और मैदान के बाहर फ्लॉपी हैट पहने दिखते थे।
700वें विकेट की यादें ताजा हुईं
शेन वॉर्न के बेटे और बेटी ने ही बाउंड्री लाइन के पास खड़े होकर फ्लॉप हैट उतरी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड वॉर्न का होम ग्राउंड होने के साथ ही सबसे पसंदीदा मैदान भी था। इस मैदान पर 11 टेस्ट में उनके नाम 56 विकेट हैं। 1994 में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान वॉर्न ने इस मैदान पर हैट्रिक विकेट लिया था। 2006-07 एशेज सीरीज के दौरान शेन वॉर्न ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही एंड्रयू स्ट्रॉस को आउट कर उन्होंने अपना 700वां टेस्ट विकेट लिया था।

छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत