बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं अश्विन
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन आईपीएल से संन्यास के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अभी तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इस लीग से नहीं खेला है। ऐसे में अगर अश्विन बीबीएल के लिए करार करते हैं तो अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी संन्यास के बाद एक नया विकल्प मिल जाएगा। कोई भी भारतीय क्रिकेटर संन्यास के बाद इस लीग में नहीं खेला है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने स्वयं अश्विन से संपर्क किया है। उन्होंने अश्विन के आईपीएल से संन्यास लेने के तुरंत बाद उनसे बात की। ग्रीनबर्ग ने कहा कि अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी के बीबीएल में लाने से लीग का आकर्षण बढ़ेगा। वह एक चैंपियन क्रिकेटर हैं, जो लीग में और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बहुत कुछ कर सकते हैं। इससे साफ है कि सीए इस करार को लेकर उत्सुक है। हालांकि, बीबीएल में अश्विन को लाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक खास व्यवस्था करनी पड़ सकती है। इसके पीछे का कारण ये है कि अधिकांश टीमों ने अपने खिलाड़ियों पर अपना पर्स खर्च कर दिया है। ऐसे में अश्विन को देने के लिए उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होंगे। सूत्रों की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर की तरह अश्विन को प्रति मैच के हिसाब से भुगतान कर सकती है। दो सत्र पहले वॉर्नर को हर मैच के लिए लगभग 80,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब 46 लाख रुपये मिलते थे। ऐसे में अश्विन के लिए भी इसी तरह का कोई खास करार तैयार किया जा सकता है। इसके साथ-साथ ब्रांड या एंडोर्समेंट डील भी इस समझौते का हिस्सा हो सकती हैं।अगर अश्विन और बीबीएल के बीच डील होती है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि तमाम ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनको भारत की टीम में या आईपीएल में मौका नहीं मिलता तो वे बीबीएल का रुख कर सकते हैं।

Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार