अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर आरोप: 16 उम्मीदवारों को पार्टी बदलने के लिए मंत्री पद और 15-15 करोड़ देने का ऑफर
दिल्ली: दिल्ली में वोटिंग के बाद अब इंतजार है नतीजों का, जो कि 8 फरवरी को आएंगे. इससे पहले कई एग्जिट पोल आए हैं. इसमें अधिकांश BJP की जीत का अनुमान जता रहे हैं. इन सर्वे में आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर जाती दिख रही है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट किया है और सर्वे को फर्जी करार दिया है. BJP पर हमला बोलते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि आम आदमी पार्टी छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे.
हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?
केजरीवाल ने इसी पोस्ट में आगे कहा, इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं. तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके. पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.
चुनाव आयोग ने एक भी अधिकारी पर नहीं लिया एक्शन
अरविंद केजरीवाल के आरोपों के साथ ही पार्टी सांसद संजय सिंह ने भी BJP पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में सरेआम पैसे, जूते, चप्पल और साड़ियां बांटी. लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई. मतदान वाले दिन रास्ते रोके गए. जंगपुरा में पैसे बांटे गए. लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग ने किसी एक छोटे अधिकारी पर भी एक्शन नहीं लिया.
विधायकों को खरीदने की कोशिश
उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने कई बार हमारे विधायकों और नेताओं को खरीदने की कोशिश की. कई बार वो सफल भी हुए. BJP ने पैसे और जांच एजेंसी का डर दिखाकर हमारे विधायकों और सांसद को तोड़ा.हमने अपने सभी विधायकों और उम्मीदवारों को सचेत किया है. उनसे कहा है किकोई कॉल आए तो उसकी रिकॉर्डिंग कर लें. अगर कोई मिलने आता है तो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लें.

डिजिटल टोकन और पारदर्शी धान खरीदी प्रणाली से किसान सशक्त
कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आर्मी डे पर विशेष कार्यक्रम, एयर विंग एनसीसी में 13 कैडेटों का नामांकन
पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से बदली किसान राम बरन सिंह मरकाम की तस्वीर
नियद नेल्ला नार में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
आधुनिक तकनीक से बढ़ा सब्जी का उत्पादन
जबलपुर के विद्युत नेटवर्क को मिली नई सुदृढ़ता
स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए क्यूरेटिव स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रिवेंटिव मेडिकल केयर की अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ग्रामीण विकास में पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सड़कों का विकास परिवहन, कृषि, उद्योग और देश के समग्र विकास की आधारशिला : उप मुख्यमंत्री देवड़ा