अंबिकापुर वन विभाग ने जब्त किए सागौन और साल के चिरान
अंबिकापुर। अवैध कटाई और परिवहन पर नियंत्रण के लिए अंबिकापुर वन विभाग ने सघन अभियान चलाया है। सरगुजा वनमंडल के वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर रात्रि गश्ती और नाका जांच के दौरान दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 43 चिरान जब्त किए गए।
वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा के चेन्द्रा वृत्त से सागौन की अवैध कटाई की सूचना मिलने पर दरिमा चौक में नाकाबंदी की गई। संदिग्ध पिकअप वाहन को ग्राम लोसगा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में 27 सागौन चिरान बरामद हुए। वाहन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके कारण वाहन सहित लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की लकड़ी जब्त की गई। इसके बाद भारतीय वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत मामला दर्ज किया गया।
इसी तरह, वन परिक्षेत्र उदयपुर में रात्रि गश्ती के दौरान 16 साल चिरान (0.476 घनमीटर) जब्त किए गए और संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों प्रकरणों में विधिसम्मत राजसात की कार्रवाई जारी है।
अंबिकापुर वन विभाग की इस सघन कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन पर कड़ा नियंत्रण हुआ है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जंगल व प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात