अलीगढ़: भतीजे ने बुआ को मारी गोली, एडीए कॉलोनी में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां देहली गेट इलाके के एडीए कॉलोनी शाह जमाल में मंगलवार की दोपहर लोगों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भतीजे जुबेर ने अपने घर में रह रही अपनी 50 वर्षीय छोटी बुआ माजदा को नीचे बुलाकर तमंचे से गोली मार दी. घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो माजदा लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी तड़प रही थी.
इस खौफनाक मंजर को देख परिवार में चीख पुकार मच गई. भतीजे द्वारा छोटी बुआ को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गोली लगने से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए AMU के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. यहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है.
भतीजे ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
अपनी बुआ को गोली मारने के बाद थाने पहुंचे भतीजे ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. साथ ही अपना जुर्म कबूल भी कर लिया. इसके चलते पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच में जुटी है. महिला की बहन ने बताया कि भतीजे ने मेरी बहन को पहले नीचे बुलाया फिर अचानक से एक आवाज आई. मैं नीचे जाकर देखी कि मेरी बहन को गोली मार दी है. मैं मलखान सिंह हॉस्पिटल में उसको लेकर आई हूं. यहां से जेएन मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया गया है.
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
ASP मयंक पाठक ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे शाहजमाल स्थित डबल टंकी के पास एक महिला माजदा को गोली लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला को गोली मारने वाले आरोपी युवक जुनैद को हिरासत में लिया गया.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह