अल कायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एटीएस ने 4 आतंकियों को दबोचा
गुजरात ATS ने अल कायदा के मॉड्यूल AQIS (Al-Qaeda in Indian subcontinent) का भंडाफोड़ किया है. ATS ने AQIS के कुल चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो की गिरफ्तारी गुजरात से हुई है. वहीं एक की दिल्ली तो एक की नोएडा से हुई है. फिलहाल ATS की टीम इनसे पूछताछ में जुटी है. गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सैफुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद फर्दीन और मोहम्मद फैक के रूप में हुई है.
सूत्रों के मुताबिक, गुजरात ATS की शुरुआती पूछताछ में इन आतंकियों ने कई चौंकाने वाला खुलासा किया है. ये भारत में कई जगहों पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. इन आतंकियों को कई संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था. हालांकि इनको ये निर्देश सीमा पार से मिला था या नहीं बैठा इनका कोई आका इनको जानकारी दे रहा था, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.
ATS DIG सुनील जोशी ने दी जानकारी
गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि इन चारों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. इन आतंकियों तक हमारी टीम कैसे पहुंची, इसके बारे में बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी जाएगी. ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि ये आतंकी अभी युवा हैं. 20 से 25 साल इनकी उम्र है. ये बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे, जो चिंता की बात है. ये चारों आतंकी कभी आपस में नहीं मिले, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे जु़ड़े हुए थे.
अयमान अल-जवाहिरी ने की थी इस संगठन की स्थापना
वर्ष 2023 में इस आतंकी संगठन से संबंध रखने के आरोप में अहमदाबाद के विभिन्न हिस्सों से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. AQIS ((Al-Qaeda in Indian subcontinent) अल कायदा से संबंधित एक उग्रवादी संगठन है. इसकी स्थापना तीन सितंबर 2014 को अयमान अल-जवाहिरी ने की थी. AQIS भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन खूफिया एजेंसियों की सतर्कता से ये अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहा है.

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का हंगामा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और खराब भोजन पर फूटा गुस्सा