मतदान करने के साथ ही बोले यूनुस आज आजादी जैसा दिन
ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह मतदान शुरु हो गया। मताधिकार का उपयोग करने के साथ ही अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, आज पूरे बांग्लादेश के लिए खुशी और आजादी जैसा दिन है। यह हमारे बुरे सपने का अंत और एक नए सपने की शुरुआत है।
दरअसल बांग्लादेश की 300 सदस्यीय संसद में से 299 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जबकि शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया है। इस बार 51 राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा है।
चुनाव में करीब 12 करोड़ 77 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ प्रणाली के तहत हो रहे इस मतदान में युवाओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। लगभग आधे मतदाता 18 से 37 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जिनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं।
यहां मोहम्मद यूनुस ने मतदान के बाद इसे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, आज पूरे बांग्लादेश के लिए खुशी और आजादी जैसा दिन है। यह हमारे बुरे सपने का अंत और एक नए सपने की शुरुआत है। हमें हर स्तर पर मिलकर नया बांग्लादेश बनाना है। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और सभी को “ईद मुबारक” कहा।
रहमान बोले- आज लोगों को अपने अधिकार वापस मिले
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी को सत्ता का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि बीएनपी को बहुमत मिलता है तो खालिदा जिया के बेटे और पार्टी प्रमुख तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। ऐसे में दो सीटों (ढाका-17 और बोगरा-6) से चुनाव लड़ रहे तारिक रहमान ने मतदान के बाद कहा कि देश के लोग लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आज लोगों को अपने अधिकार वापस मिले हैं। अगर लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचते हैं, तो किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सकता है। अपनी संभावित जीत पर भरोसा जताते हुए रहमान ने कहा कि यदि वे चुने जाते हैं तो देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी।
हालांकि मतदान से एक रात पहले देश के कुछ हिस्सों से अप्रिय घटनाओं की खबरें भी सामने आईं, लेकिन चुनाव आयोग और प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाया है। बांग्लादेश की राजनीति के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें युवाओं की भागीदारी और सत्ता परिवर्तन की संभावनाओं पर सबकी नजरें टिकी हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का हंगामा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और खराब भोजन पर फूटा गुस्सा