20 मार्च से स्कूलों में शुरू होंगे एडमिशन
भोपाल । प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन की प्रोसेस 20 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी। एक अप्रेल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। इसके पहले हर स्कूल के कैचमेंट में रहने वाले स्टूडेंट्स को दोबारा एडमिशन के लिए संदेश देने का काम स्कूल के टीचर्स को करना होगा। स्कूल पहुंचने वाले छात्रों से कराई जाने वाली एक्टिविटीज का निर्धारण भी स्कूल शिक्षा विभाग ने कर दिया है। इसमें पढ़ाई के साथ प्रार्थना सभा पर भी फोकस किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान, महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि की जानकारी देने के साथ उस दिन का कैलेंडर और पंचांग की जानकारी देना भी अनिवार्य होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों और हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल के प्राचार्यों को शैक्षणिक सत्र को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि परीक्षाएं खत्म होने के बाद कक्षा 8 से 11 तक के रिजल्ट को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अस्थायी रूप से प्रवेश दिया जएगा। विद्यालयों में एडमिशन की प्रोसेस 20 मार्च से 31 मार्च के बीच पूरी कर ली जाए ताकि एक अप्रेल से कक्षाएं शुरू की जा सकें।
4 अप्रेल को शाला प्रबंधन और विकास समिति की बैठक का आयोजन किया जाए और इसमें स्कूल के पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाए। इनके बीच अध्ययन अध्यापन की प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दिन सांस्कृतिक एवं खेलकूद एक्टिविटीज का भी आयोजन करने के लिए कहा गया है। इसकी जानकारी प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों तक पहुंचाना है।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का हंगामा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और खराब भोजन पर फूटा गुस्सा