ADA भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये में देगा एंट्री
आगरा। शहीद स्मारक में साउंड एंड लाइट शो का प्रवेश शुल्क घटाने की तैयारी एडीए कर रहा है। एक अप्रैल को शुरू किए गए शो का प्रवेश शुल्क 100 रुपये रखा गया था, जिसे घटाकर 50 रुपये करने की तैयारी है। शो में दर्शकों द्वारा रुचि नहीं लिए जाने पर समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने इसके लिए निर्देश जारी किए थे। मौसम खराब होने से इन दिनों शो में व्यवधान आ रहा है।
मुख्यमंत्री समेकित पर्यटन विकास योजना में एडीए ने शहीद स्मारक में करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से साउंड एंड लाइट शो और म्यूजिकल फाउंटेन लगाया था। शहीद स्मारक का सुंदरीकरण भी किया गया था।
शहीद स्मारक में एक अप्रैल को शुरू हुआ था शाे, कम आ रहे हैं दर्शक
एक अप्रैल से शुरू किए गए शो का प्रवेश शुल्क भारतीय पर्यटकों के लिए 100 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया था। आजादी के आंदोलन में आगरा के योगदान, यहां हुई प्रमुख घटनाओं, महात्मा गांधी के आंदोलन, स्थानीय क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित आधा घंटे का शो शाम तैयार किया गया था।
जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने दिए थे प्रवेश शुल्क घटाने के निर्देश
इसके साथ ही यहां म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण के रूप में लगाया गया था। यहां अधिक संख्या में दर्शक नहीं आ रहे थे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 15 जून को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में एडीए अधिकारियों को शो का प्रवेश शुल्क कम करने के निर्देश दिए थे।
अधिशासी अभियंता (विद्युत) आरआरपी सिंह ने बताया कि भारतीय दर्शकों के प्रवेश शुल्क को कम किया जाएगा। ग्रुप टिकट बुकिंग की दर भी कम की जाएंगी। विदेशी पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस