दो उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई
जशपुर। खरीफ सीजन 2025 में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग उर्वरक विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर रही है। कृषि विभाग की टीम ने इसी सिलसिले में बीते दिनों बतौली विकासखंड के उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बगीचा रोड स्थित धनंजय कृषि सेवा केन्द्र और मेन रोड, बतौली स्थित सुबोध कृषि सेवा केन्द्र में नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, उर्वरक विक्रय पर रोक लगाते हुए स्टॉक जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई सहायक संचालक कृषि अभिषेक झा के नेतृत्व में की गई, जिसमें कृषि विकास अधिकारी जे. आलम, कृपा शंकर यादव, उर्वरक निरीक्षक पवन साय भगत और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हिमांशु गुप्ता शामिल रहे। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। विभाग द्वारा जांच और निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि किसानों को घटिया उर्वरक से होने वाली क्षति से बचाया जा सके।

बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नामली नगर में भारत सरकार कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
दिल्ली विधानसभा ने ठुकराई केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग मांग, ‘फांसी घर’ विवाद में आज पेशी
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल