सुकमा में एसीबी-ईओडब्ल्यू का एक्शन, वन विभाग में मची हलचल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में एसीबी और ईओडब्ल्यू की लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी है। तेंदूपत्ता बोनस में हुए भ्रष्टाचार के मामले में दोनों टीमों ने कोंटा के बाद अब दोरनापाल में वन विभाग के कर्मचारियों घर छापा मारा है। वहीं जिला मुख्यालय सुकमा में भी वन विभाग के एक प्रबंधक के घर छापामार कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार सुबह सात जगहों पर कार्रवाई
आज सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमों ने सात स्थानों पर छापा मारा है। 2021-22 में वन विभाग के तेंदूपत्ता बोनस वितरण में हुई गड़बड़ी को लेकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके पहले 8 मार्च को सुकमा डीएफओ अशोक पटेल के यहां भी छापा पड़ा था। आय से अधिक संपत्ति के बाद डीएफओ की निशानदेही पर कार्रवाई हो रही है।
सात करोड़ के तेंदूपत्ता घोटाले में कल 12 ठिकानों पर हुई थी ईओडब्ल्यू की कार्रवाई
लगभग सात करोड़ रुपये के तेंदूपत्ता बोनस राशि घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की संयुक्त टीमों ने गुरुवार को जिले के पूर्व विधायक व सीपीआई नेता मनीष कुंजाम सहित लघु वनोपज समिति के प्रबंधकों व वन कर्मचारियों के 12 ठिकानों में छापे मारे।
वन विभाग के कर्मचारी के घर मिले 26.63 लाख कैश
मनीष कुंजाम के सुकमा और रामाराम दोनों निवास में एक साथ छापा मारा गया था। शाम तक चली कार्रवाई में जांच टीम ने दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, कई बैंक एकाउंट व निवेश से संबंधित दस्तावेज के साथ नकद राशि जब्त की है। वनमंडलाधिकारी सुकमा के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के निवास से 26 लाख 63 हजार 700 रुपये नकद मिले हैं।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2021-2022 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित की जाने वाली राशि का गबन किया गया था। इसी मामले में आरोपित वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल को राज्य शासन ने फरवरी में निलंबित किया है। मनीष कुंजाम ने दावा किया कि तेंदूपत्ता बोनस राशि घोटाले के वे ही शिकायतकर्ता हैं। प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।

'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था
तमिलनाडु की सियासत गरमाई, PM ने जे. जयललिता को किया याद
Gold Silver Price: ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में उछाल; चांदी ₹2.72 लाख, सोना 1.62 लाख रुपये के पार
Salary Hike 2026: इस साल 9.1 फीसदी बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, GCC में सर्वाधिक वृद्धि; रिपोर्ट में हुआ खुलासा
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घर रोशन, बिजली बिल में राहत; प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा