Delhi में पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा
दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बवाना और नरेला से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। बवाना में मिनी ट्रक से 5200 क्वार्टर और नरेला में टेंपो से 3500 क्वार्टर व 360 बोतल (30 पेटी) अवैध शराब पकड़ी है। "केवल हरियाणा में बिक्री के लिए" लेबल लगा हुआ था।
पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित बुराड़ी (दिल्ली) और दूसरा हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि एक गुप्त मुखबिर से दिल्ली के बवाना क्षेत्र से अवैध शराब ले जाए जाने के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार एक अशोक लीलैंड मिनी ट्रक बवाना में उच्च श्रेणी की अवैध शराब की आपूर्ति करने आएगा।
पुलिस ने अशोक लीलैंड मिनी ट्रक से 180 मिलीलीटर की 5200 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपित अजय निवासी गांव बरसोला, जिला जींद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह दिल्ली में बिक्री के उद्देश्य से हरियाणा से अवैध शराब लाया था।
उधर, पुलिस ने नरेला में एनआइए (नरेला इंडस्ट्रियल एरिया) थाना पुलिस ने गश्त के दौरान यूईआर-2 पर बवाना की ओर एक संदिग्ध वाहन टाटा इंट्रा टेंपो को आते दिखा। पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच के बाद चालक की पहचान संजीत के रूप में हुई। टेंपो की तलाशी में 100 कार्टन अवैध शराब (3500 क्वार्टर और 360 बोतल अवैध शराब) बरामद हुई, सभी पर "केवल हरियाणा में बिक्री के लिए" लेबल लगा हुआ था।
पूछताछ पर आरोपित संजीत ने बताया कि वह जब्त किए गए वाहन पर चालक के रूप में काम करता है और कभी-कभी जहांगीरपुरी के राजू कबाड़ी को शराब की आपूर्ति भी करता है। उसने सोनीपत (हरियाणा) से अवैध शराब का जखीरा लोड किया है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी