भोपाल में 10 साल में 5वीं सबसे ठंडी रात
भोपाल । बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर बढ़ा है। मंगलवार-बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहीं, पिछले 10 साल में पांचवां सबसे कम 6.9 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन कोल्ड डे रहे हैं। सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही है।शहर में पिछले दो दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस वजह से दिन और रात दोनों ही तापमान लुढक़ गए हैं। सोमवार और मंगलवार को कोल्ड डे रहा था। तीसरे दिन बुधवार को भी ऐसा ही मौसम है।
5 दिन में आधा लुढक़ गया पारा
पिछले 5 दिन में रात का पारा आधा लुढक़ गया। 6 दिसंबर की रात में तापमान 14 डिग्री था, जो बीती रात में 6.9 डिग्री पहुंच गया। दिसंबर में एक बार तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
दिसंबर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड
भोपाल में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड है, लेकिन इस बार पहले पखवाड़े में ही तेज सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 साल में रात का टेम्प्रेचर 9 डिग्री के नीचे ही रहा। वहीं, 58 साल पहले, 11 दिसंबर 1966 को पारा 3.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो ओवर ऑल रिकॉर्ड है। वर्ष 2021 में तापमान 3.4 डिग्री रहा था।
10 में से 5 साल पारा 30 डिग्री के पार
पिछले 10 साल में जहां रातें ठंडी रही। वहीं, दिन में टेम्प्रेचर बढ़ा हुआ रहा। साल 2020 में 7 दिसंबर को तापमान 32.6 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, 10 में से पांच साल दिन का टेम्प्रेचर 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा। इस बार दिन में भी सर्दी का असर है।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज