277 करोड़ पौधों से हरित बनेगा यूपी
लखनऊ|उत्तर प्रदेश इस वर्ष के अंत तक 277 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर हरित प्रदेश बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ वर्ष में 242.13 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गए हैं। यह संख्या 2008 से 2016 के 65.27 करोड़ पौधरोपण से काफी अधिक है। वन विभाग ने 2026 के वर्षाकाल में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।इन प्रयासों से प्रदेश का वनाच्छादन 559.19 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। 2025 में एक दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए थे। वाराणसी में एक मार्च को एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर चीन का आठ साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा गया।योगी सरकार ने 2030 तक प्रदेश के हरित आवरण को 15 फीसदी तक लाने का निर्देश दिया है। इस लक्ष्य के लिए पौधरोपण को जनांदोलन बनाना आवश्यक है। वन विभाग ने गांवों में ग्रीन चौपालों का गठन किया है। अब तक 18000 से अधिक गांवों में चौपालों का आयोजन हुआ है। इन चौपालों से पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट, माइकल केली ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
41वें जन्मदिन पर नुसरत का ग्लैमरस अंदाज, सेलेब्स संग मनाया खास दिन
25 दिन 25 कहानियां: बनारस की गलियों में अब पहले जैसी सुस्ती नहीं
जगदलपुर में अमित शाह की बड़ी बैठक, चार मुख्यमंत्रियों संग करेंगे मंथन
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा संवाद कार्यक्रम, महिलाओं के बीच उठाएंगे महंगाई के मुद्दे
ईंधन महँगा: पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी
Summer Special Train: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन
एमपी पुलिस SI रिजल्ट 2025 घोषित, ऐसे करें अपना परिणाम चेक
कोच्चि मॉडल पर 18 शहरों में वाटर मेट्रो, पहले फेज में इन जगहों पर फोकस
क्या है ‘कट मनी प्रथा’? बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला