जांजगीर-चांपा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित
लोकेशन — जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित
जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने उपस्थित श्रमिकों से जनसंवाद किया और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रमिक और उनके परिजन शामिल हुए।
सहायक श्रम आयुक्त के अनुसार, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 236 श्रमिकों की पुत्रियों को कुल 47 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
वहीं मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के तहत 43 श्रमिकों को 8 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए कॉपी-पुस्तक सहायता राशि योजना के अंतर्गत 7,577 श्रमिकों को कुल 1 करोड़ 3 लाख 42 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सुरक्षा मंडल के अंतर्गत महतारी जतन योजना के तहत 267 श्रमिकों को 53 लाख 40 हजार रुपये तथा असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 24 श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को कुल 24 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
श्रमिक सम्मेलन के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ से ओंकार सिंह चंदेल की रिपोर्ट।



कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त: ममता बनर्जी सभा कर सकती हैं, जुलूस की अनुमति नहीं
जांजगीर-चांपा में कीटनाशक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 9 के लाइसेंस निरस्त, आरके ट्रेडर्स अकलतरा सील
जांजगीर-चांपा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
MP के नेताओं पर BJP का भरोसा बरकरार, अब किसान मोर्चे से जुड़ी अहम जिम्मेदारी लाल सिंह आर्य के पास
कौन हैं IAS निधि निवेदिता? ट्रांसफर के बाद उनके दिए आदेश निरस्त होने से चर्चा तेज
राजनांदगांव में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, भाजपा नेता समेत 3 आरोपी नामजद
‘दृश्यम 2’ को लेकर तब्बू की चिंता हुई थी हद से ज्यादा, बोलीं- मैं पूरी तरह परेशान थी
गौरव भाटिया केस: कोर्ट बोला- बिना जांचे पोस्ट करना ठीक नहीं, 24 घंटे में हटाने का निर्देश
राजघाट हादसे पर गरजे अजय राय, बोले- श्मशान घाट तक में भ्रष्टाचार का खेल