जांजगीर-चांपा में कीटनाशक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 9 के लाइसेंस निरस्त, आरके ट्रेडर्स अकलतरा सील
लोकेशन — जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में कीटनाशक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 9 के लाइसेंस निरस्त, आरके ट्रेडर्स अकलतरा सील
जांजगीर-चांपा जिले में कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अनियमितताएं पाए जाने पर अब तक 9 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं 48 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उपसंचालक कृषि के निर्देशानुसार जिले एवं विकासखंड स्तर पर कीटनाशक निरीक्षकों द्वारा सभी निजी कीटनाशक विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन और विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान आरके ट्रेडर्स, अकलतरा को भी सील कर बंद किया गया है।
उपसंचालक कृषि डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना लाइसेंस के कीटनाशकों का विक्रय करने, लाइसेंसधारी विक्रेताओं द्वारा बिना स्रोत प्रमाण पत्र के बिक्री करने, लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण नहीं कराने अथवा कीटनाशक नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ से ओंकार सिंह चंदेल की रिपोर्ट।



कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त: ममता बनर्जी सभा कर सकती हैं, जुलूस की अनुमति नहीं
जांजगीर-चांपा में कीटनाशक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 9 के लाइसेंस निरस्त, आरके ट्रेडर्स अकलतरा सील
जांजगीर-चांपा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
MP के नेताओं पर BJP का भरोसा बरकरार, अब किसान मोर्चे से जुड़ी अहम जिम्मेदारी लाल सिंह आर्य के पास
कौन हैं IAS निधि निवेदिता? ट्रांसफर के बाद उनके दिए आदेश निरस्त होने से चर्चा तेज
राजनांदगांव में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, भाजपा नेता समेत 3 आरोपी नामजद
‘दृश्यम 2’ को लेकर तब्बू की चिंता हुई थी हद से ज्यादा, बोलीं- मैं पूरी तरह परेशान थी
गौरव भाटिया केस: कोर्ट बोला- बिना जांचे पोस्ट करना ठीक नहीं, 24 घंटे में हटाने का निर्देश
राजघाट हादसे पर गरजे अजय राय, बोले- श्मशान घाट तक में भ्रष्टाचार का खेल