कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने किया नर्मदा एग्रो वेयर हाउस का निरीक्षण उपार्जित धान की सुरक्षा प्राथमिकता से करें
जबलपुर
कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने किया नर्मदा एग्रो वेयर हाउस का निरीक्षण उपार्जित धान की सुरक्षा प्राथमिकता से करें
कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने आज पनागर विकासखंड के ग्राम कालाडूमर स्थित नर्मदा एग्रो वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेन्द्र अहके, डीएम नॉन श्दिलीप किरार, सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सक्सेना ने उपार्जित धान का निरीक्षण किया साथ ही बेमौसम बारिश से गीली हुई धान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपार्जित गीली धान को सुखाने व अपग्रेड करने का काम करें और गीली धान को छोड़कर सभी एक्सेप्टेंश जारी करें ताकि किसानों का भुगतान हो जाये। उपार्जित धान की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये कहा कि मिलर्स को ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करायें साथ ही वेयर हाउस में भी रखवाना सुनिश्चित करें। समिति प्रबंधक से कहा कि सभी बारदानों में टेग लगायें ताकि यह पता चल सके की किस किसान के धान खरीदी गई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उपार्जित धान खराब हुई तो समिति प्रबंधक से इसकी वसूली की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बोरों में लाल स्याही से सीरियल नंबर भी लिखें। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नर्मदा एग्रो वेयर हाउस खरीदी केन्द्र में अभी तक 45 हजार क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। जिसमें 24 हजार क्विंटल गेहूं वेयर हाउस में रखा जा चुका है और 33 प्रतिशत एक्सेप्टेंश जारी की जा चुकी है। बेमौसम बारिश से 3400 क्विंटल धान आंशिक रूप से गीली हुई है जो धूप निकलने पर सुखा ली जायेगी।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए जबलपुर ब्यूरो चीफ रमाकांत दुबे की रिपोर्ट


17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त