यमुना का पानी अब साफ, 11 साल बाद झाग से मुक्त, छठ से पहले कालिंदी कुंज पहुंची CM
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में छठ की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से छठ पूजा के लिए यमुना की सफाई भी कराई जा रही है। इस क्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने कालिंदी कुंज छठ घाट पर आगामी छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि इस बार यमुना में झाग का नामोनिशान नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में श्रद्धालुओं को जहरीले झाग में पूजा करनी पड़ती थी। इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग है।
तब महिलाएं झाग में खड़े होकर खोलती थीं व्रत
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं आज कालिंदी की तरफ यमुना घाट पर आई हूं। यहां एकदम पूरी तरह से यमुना साफ बह रही है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब महिलाओं को झाग के बीच खड़े होकर अपना व्रत खोलना पड़ था। उन्होंने कहा कि आज यहां किसी भी प्रकार का झाग नहीं है। कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक हम दिल्ली की जनता को सहूलियत देने के लिए काम कर रहे हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली में दिव्य दिवाली और भव्य छठ मनाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग झूठी वीडियो दिखा रहे हैं उनको मैं ये साफ यमुना दिखाना चाहती हूं। सीएम ने कहा कि लोग ये झूठ भी फैलाएंगे कि इसमें केमिकल डाला जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से पर्यावरण फ्रेंडली ग्रीन डिफॉर्मर का प्रयोग हो रहा है।
अब अविरल बह रही यमुना
इस मौके पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल की सरकार में जहां लगातार 11 साल झाग बहते थे, वहीं बीजेपी सरकार में चंद महीने में ही सुंदर, अविरल यमुना बह रही है। उन्होंने आगे लिखा कि सीएम रेखा गुप्ता ने स्वयं निरीक्षण कर छठ उपासकों को भरोसा दिलाया है कि इस बार की छठ स्वच्छ व भव्य होगी।

रोहिणी आचार्य का बड़ा खुलासा: तेजस्वी यादव पर गालियां और मारपीट का आरोप, कहा- कोई बेटी पिता को न बचाए!
नकली नोटों का बड़ा खुलासा : जर्मन किताबें पढ़कर 10वीं पास ने शुरू किया था करंसी छापना...5-6 लाख खपा चुका था
बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला...पूर्व विधायक ने खून से लिखा पत्र, सरकार को ठहराया जिम्मेदार!
दर्दनाक हादसा: पत्थर खनन में दबे 2 मजदूर, कई अभी भी मलबे में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: स्नाइपर समेत 15 लाख के 3 इनामी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद!"
ठंड का कहर : भोपाल-इंदौर समेत 20 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल
दिल्ली ब्लास्ट से पहले घबराया हुआ था उमर, नए CCTV से हुआ खुलासा