UP Cabinet Update: दिव्यांगों के लिए हर मंडल में नए पुनर्वास केंद्र, योगी सरकार की पहल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिव्यांगजनों के लिए एक अहम निर्णय लिया गया। सरकार ने राज्य के सभी 18 मंडलों में नए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) खोलने को मंजूरी दे दी है।
वर्तमान में प्रदेश के 38 जिलों में ऐसे केंद्र चल रहे हैं, लेकिन कुछ समस्याओं के कारण कई जगह संचालन प्रभावित हो रहा था। अब सरकार पूरे ढांचे को नए सिरे से संसाधनों से लैस करते हुए संचालित करने जा रही है, ताकि दिव्यांगजनों को मिलने वाली सेवाओं में कोई बाधा न आए।
कैबिनेट के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि नए डीडीआरसी खुलने से प्रदेश में दिव्यांगजनों को एक ही जगह पर सर्वे, पहचान, शिविर, सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग फिटमेंट और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी जैसी सेवाएं भी इन केंद्रों पर दी जाएंगी। यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने में भी अब लोगों को ज्यादा चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार का मानना है कि इस फैसले से दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से मिल सकेगा तथा उनके पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया मजबूत होगी।

महाराष्ट्र में सनसनीखेज मामला: शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन पर पति समेत चार को जहर देने की कोशिश का आरोप
PM मोदी का बड़ा बयान: ‘शहरीकरण चुनौती नहीं, अवसर है’, देश के 25 शहरों तक पहुंची मेट्रो
महाकाल का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया! इंदौर मैच से पहले गौतम गंभीर ने किए दर्शन
दुर्ग में मासूम की मौत से परिवार में मातम, अस्थि विसर्जन पर जाने को लेकर था नाराज
सतपुड़ा भवन में बड़ी चोरी, 20 AC के कॉपर वायर गायब; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से वाहन राख
कॉलेज चुनाव के बाद भिड़े कांग्रेस और CPI(M) कार्यकर्ता, पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, आदिम जाति विभाग के नाम में बदलाव से लेकर भर्ती तक चर्चा
तेलंगाना: मां पर लगाया काला जादू का आरोप, डीजल डालकर आग लगाने का मामला
सूरजपुर डबल मर्डर केस: मां-बेटे की संदिग्ध हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस