उत्तरकाशी में हुए दर्दनाक हादसे पर सारा ने जताया गहरा दुख, कहा- ‘मन विचलित है’
मुंबई : उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में मंगलवार को भारी बारिश के बाद बादल फटा और भयानक तबाही मच गई। खीर गंगा से आई तबाही में धराली गांव बर्बाद हो गया। पानी के सैलाब और मलबे की चपेट में आने से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। करीब चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा पर एक्ट्रेस सारा अली खान का दर्द छलका है।
प्रभावितों के लिए की प्रार्थना
अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उत्तकाशी में बादल फटने के कारण हुई तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने कल मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर प्रभावितों के लिए प्रार्थना की। साथ ही आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने वाले नंबर भी शेयर किए हैं।
इमरजेंसी नंबर शेयर किए
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'उत्तराखंड की घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। प्रभावितों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। संबल मिले'। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने उत्तरकाशी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा बचाव अभियान में मदद के लिए जारी किए गए आपातकालीन नंबर शेयर किए हैं।
रेस्क्यू अभियान जारी
सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है। तबाही की चपेट में सेना का कैंप भी आया। कई जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। यहां नदी के किनारे हैलीपैड बना था, वो भी बह गया है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। आईटीबीपी की टीमें भी राहत कार्यों में लगी हैं। राज्य और केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रहीं हैं।
मलबे में दबे मकान, सड़कें धराशायी
जिला प्रशासन ने बताया कि देर शाम तक 130 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका था। चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि करीब 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। साथ ही 30 होटल-दुकान-घर मलबे में बहने के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मकान मलबे में दब गए हैं, सड़कें धराशायी हो गई हैं। धराली गांव के चारों ओर भयानक तबाही मची है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ